Water Supply In Parts Of Mumbai Hit, Bmc Issues Advisory To Residents – Amar Ujala Hindi News Live

Water Supply In Parts Of Mumbai Hit, Bmc Issues Advisory To Residents – Amar Ujala Hindi News Live



मुंबई में पानी की कटौती
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मुंबई के कई इलाकों में पानी की आपूर्ति प्रभावित हुई है। जिसके बाद बुधवार को बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने दिशा निर्देश जारी करते हुए नागरिकों से पानी के इस्तेमाल को सही से करने की अपील की है। पड़ोसी जिले ठाणे में बिजली प्रभवावित होने के कारण मुंबई में पानी की दिक्कत हो रही है। बीएमसी ने एक विज्ञप्ति में कहा, “दोपहर करीब 2.50 बजे मशीनरी में कुछ खराबी के कारण 20 में से 13 पानी पंप बंद हो गए। तब से, पंपों को फिर से शुरू करने के लिए युद्ध स्तर पर काम किया जा रहा है।”

बीएमसी के अनुसार, मुंबई के पूर्वी उपनगरों के साथ-साथ गोलानजी, फॉस्बेरी, रावली और भंडारवाड़ा जलाशयों से पानी की आपूर्ति प्रभावित हुई। रिपोर्ट के मुताबिक, शाम 7 बजे तक 10 पंप दोबारा शुरू कर दिए गए और बाकी तीन पंपों का कामकाज शुरू करने की कोशिश की जा रही है।

6 महीने में दूसरी बार जल आपूर्ति बाधित हुई

छह महीने से भी कम समय में यह दूसरी बार था जब पाइस पंपिंग स्टेशन में समस्याओं के कारण मुंबई की जल आपूर्ति बाधित हुई है।इससे पहले 26 फरवरी को स्टेशन पर आग लगने से 20 में से 14 पंपों ने काम करना बंद कर दिया था. जिसके परिणामस्वरूप, नागरिक निकाय ने कई दिनों तक मुंबई और उसके उपनगरों में 15 प्रतिशत पानी की कटौती लागू की थी।

नगर निकाय ने मुंबई में पानी की आपूर्ति में कटौती की घोषणा नहीं की, लेकिन कम दबाव वाली आपूर्ति की चेतावनी दी है। इस अवधि के दौरान ठाणे और भिवंडी शहरों और अन्य गैर-शहरी क्षेत्रों में पानी का दबाव कम होने की उम्मीद है।

मुंबई में बारिश का येलो अलर्ट जारी

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुख्य वैज्ञानिक सुनील कांबले ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि मुंबई, ठाणे और रायगढ़ इलाकों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। कांबले ने कहा कि पिछले 2-3 दिनों में मुंबई में बारिश की गति थोड़ी कम हो गई थी, लेकिन अब यह तेज हो रही है। 







Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
How May I Help You.
Scan the code
Vishwakarma Guru Construction
Hello Sir/Ma'am, Please Share Your Query.
Call Support: 8002220666
Email: Info@vishwakarmaguru.com


Thanks!!