कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक आज सुबह साढ़े ग्यारह बजे शुरू होगी। इसमें लोकसभा चुनाव के नतीजों पर मंथन होगा। बैठक में राहुल गांधी को लोकसभा में विपक्ष का नेता बनाने पर चर्चा हो सकती है। उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के मद्देनजर दिल्ली में कल से दो दिन नो फ्लाइंग जोन रहेगा। तीन स्तरीय सुरक्षा में समारोह की निगहबानी होगी। वहीं, दिल्ली से लौटने के बाद योगी आदित्यनाथ आज हार की वजहों मंत्रियों के साथ चर्चा करेंगे। वहीं, महाराष्ट्र में अलग-अलग हादसों में आठ लोगों की जान चली गई। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर…
कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में लोकसभा चुनाव के नतीजों पर विचार विमर्श के साथ आगे की रणनीति तय की जाएगी। होटल अशोक में शनिवार सुबह 11 बजे सीडब्ल्यूसी की बैठक में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत अन्य सदस्य शामिल होंगे। पढ़ें पूरी खबर
नरेंद्र मोदी तीसरे कार्यकाल के लिए 9 जून को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। प्रधानमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह कई मायनों में बेहद खास होगा। इस समारोह में जहां एक तरफ दुनियाभर के शीर्ष नेता शामिल होंगे, तो वहीं सफाईकर्मी, ट्रांसजेंडर, मजदूर भी इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनेंगे। नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में कुल 8000 मेहमान शामिल हो सकते हैं। इस शपथ ग्रहण समारोह में दुनिया के कई शीर्ष नेता शामिल हो सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर