Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 10 June 2024 Updates On Amar Ujala – Amar Ujala Hindi News Live

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 10 June 2024 Updates On Amar Ujala – Amar Ujala Hindi News Live


नरेंद्र मोदी ने 9 जून को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में उन्हें पद की गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके अलावा, सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा के प्रमुख प्रेम सिंह तमांग सोमवार को दूसरी बार सिक्किम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ 12 कैबिनेट मंत्री भी शपथ ग्रहण करेंगे। वहीं, जम्मू-कश्मीर में आज फिर एक आंतकी हमला हो गया। हमले में 10 लोगों की मौत हो गई। इसमें कई लोग घायल हुए हैं। हमला रियासी जिले के कंदा इलाके में यह अटैक हुआ। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर…




नवगठित सरकार की पहली कैबिनेट बैठक आज

नरेंद्र मोदी ने 9 जून को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में उन्हें पद की गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके बाद 71 केंद्रीय मंत्रियों को भी शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के साथ ही केंद्र में एनडीए की सरकार बन चुकी है। ऐसे में नवगठित एनडीए सरकार की पहली कैबिनेट बैठक आज शाम पांच बजे होने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर


आज दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे प्रेम सिंह तमांग

सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा के प्रमुख प्रेम सिंह तमांग सोमवार को दूसरी बार सिक्किम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ 12 कैबिनेट मंत्री भी शपथ ग्रहण करेंगे। समारोह शाम चार बजे से शुरू होगा और कार्यक्रम करीब डेढ़ घंटे चलेगा। समारोह में प्रधानमंत्री, गृहमंत्री समेत कई केंद्रीय मंत्रियों, पड़ोसी राज्यों के मुख्यमंत्रियों और पूरे राज्य के लोगों को आमंत्रित किया गया है। इसमें करीब 30 गणमान्य हस्तियों के पहुंचने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर


ग्राफिक्स में देखें पीएम की नई टीम

मोदी सरकार 3.0 ने शपथ ले ली है। राष्ट्रपति भवन में आयोजित भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कुल 72 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। शपथ ग्रहण के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के बाद दूसरे नंबर पर राजनाथ सिंह ने शपथ ली। अमित शाह, गडकरी और शिवराज सिंह चौहान समेत कुल 30 कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ली। आइए देखते हैं कैसी है मोदी कैबिनेट 3.0 की तस्वीर। पढ़ें पूरी खबर


भारत की T20 WC में पाकिस्तान पर सातवीं जीत

भारत ने पाकिस्तान पर टी20 विश्व कप में सातवीं जीत दर्ज कर ली। यह किसी चमत्कार से कम नहीं था कि महज 119 रन पर सिमटने के बाद भारत ने पाकिस्तान को 120 रन का लक्ष्य छूने नहीं दिया और छह रन से जीत हासिल कर ली। प्लेयर ऑफ द मैच जसप्रीत बुमराह चार ओवर में सिर्फ 14 रन देकर तीन विकेट लेते हुए भारतीय जीत के नायक बने। पढ़ें पूरी खबर




Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
How May I Help You.
Scan the code
Vishwakarma Guru Construction
Hello Sir/Ma'am, Please Share Your Query.
Call Support: 8002220666
Email: Info@vishwakarmaguru.com


Thanks!!