Scorching Heatwave Continues In Parts Of North India, Temperature Remains Above 40 Deg C – Amar Ujala Hindi News Live

Scorching Heatwave Continues In Parts Of North India, Temperature Remains Above 40 Deg C – Amar Ujala Hindi News Live



भीषण गर्मी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर बना हुआ है। मंगलवार को लू की स्थिति बनी रही। दिल्ली के नरेला और उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 47.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। राष्ट्रीय राजधानी भीषण गर्मी की चपेट में है। सफदरजंग वेधशाल में अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक (43.8 डिग्री सेल्सियस) दर्ज किया गया। 

दिल्ली: नरेला में तापमान 47.1 डिग्री सेल्सियस

मौसम विभाग के बुलेटिन में कहा गया, नरेला मौसम केंद्र ने शहर में सबसे अधिक तापमान 47.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। अन्य मौसम केंद्रों जैसे नजफगढ़ में अधिकतम तापमान 46.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि आया नगर में 44.8 डिग्री, रिज में 45 डिग्री सेल्सियस और पालम में 44.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राष्ट्रीय राजधानी ‘ऑरेंज’ अलर्ट पर थी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के कलर कोड में जिसका मतलब ‘तैयार रहें’ है। 

यूपी: प्रयागराज में दर्ज हुआ सर्वाधिक तापमान

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में राज्य में सबसे अधिक तापमान 47.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लखनऊ में अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस, बागपत और फुर्सतगंज में 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस बीच, आगरा में हल्की बारिश हुई। 

राजस्थान: चुरू रहा सबसे गर्म स्थान

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राजस्थान में चुरू सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के कुछ हिस्सों में आज हल्की बारिश भी हुई। श्रीगंगानगर में तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस, फतेहपुर और बीकानेर में 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अलानी में अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस, संगरिया में 44.3 डिग्री सेल्सियस, बाड़मेर में 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि जयपुर, अलवर और जैसलमेर में 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

जम्मू में सामान्य से चार डिग्री तापमान अधिक

मौसम विभाग ने बताया कि जम्मू में लू फिर से चली और शहर में अधिकतम तामपान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है। पिछले महीने ज्यादातर समय लू की चपेट में रहे शहर को सात जून को राहत मिली, जब तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। हालांकि, 11 जून से 17 जून तक शुष्क मौसम और लू की वापसी की भविष्यवाणी के बीच जम्मू में सोमवार को दिन का तापमान एक बार फिर बढ़कर 41.2 डिग्री सेल्सियस हो गया। 







Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
How May I Help You.
Scan the code
Vishwakarma Guru Construction
Hello Sir/Ma'am, Please Share Your Query.
Call Support: 8002220666
Email: Info@vishwakarmaguru.com


Thanks!!