Modi Cabinet 3.0
– फोटो : X/bjp4India
विस्तार
नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ले लिया है। वे तीसरी बार प्रधानमंत्री बन गए हैं। नरेंद्र मोदी के साथ-साथ 71 मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण की है। यह संख्या अधिकतम स्वीकार्य संख्या 81 से नौ कम है। वहीं, वर्तमान संख्या मोदी कार्यकाल के अधिकतम संख्या 78 से छह कम है। अधिकतम संख्या 2021 के विस्तार के बाद हुई थी।
2024 में आज प्रधानमंत्री मोदी के साथ कुल 72 सदस्यों ने शपथ ली। भाजपा नीत एनडीए सरकार के तीसरे कार्यकाल में प्रधानमंत्री मोदी सहित अधिकतम 31 कैबिनेट मंत्री हैं। इसके अलावा 36 राज्य मंत्री और पांच राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हैं।
ऐसा है मोदी सरकार के दो कार्यकालों का मंत्रिमंडल
मोदी सरकार 2.0 में 26 कैबिनेट मंत्री, तीन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 42 राज्य मंत्री सहित 71 मंत्री थे। जुलाई 2021 में मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद 30 कैबिनेट मंत्री, दो राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 45 राज्य मंत्री के साथ अधिकतम 78 मंत्री थे। मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में प्रधानमंत्री मोदी के पास 46 मंत्री थे। इनमें 24 कैबिनेट मंत्री, 10 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 12 राज्य मंत्री शामिल थे। इसमें खुद प्रधानमंत्री भी शामिल थे।