मुंबई क्राइम ब्रांच ने मानव तस्करी के आरोप में भारतीय नौसेना के एक अधिकारी सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं एन के ढल को ओडिशा के मुख्यमंत्री का ACS नियुक्त किया गया है।
13 अप्रैल की बड़ी खबरें
– फोटो : amar ujala graphics
विस्तार
दक्षिण कोरिया में जाली दस्तावेजों के जरिए मानव तस्कीर के आरोप में भारतीय नौसेना के अधिकारी सहित चार लोगों को मुंबई क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। क्रांइम ब्रांच के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय नौसेना का लेफ्टिनेंट कमांडर रैंक का अधिकारी भी इसमें संलिप्त था। लेफ्टिनेंट कमांडर विपिन कुमार डागर को गुरुवार को कोलाबा से हिरासत में लिया गया था। जबकि अन्य आरोपियों की पहचान सब-लेफ्टिनेंट ब्रहम ज्योति शर्मा, सिमरन तेजी, रवि कुमार और दीपक डोगरा के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि गिरोह ने फर्जी कागजात का इस्तेमाल कर 8-10 लोगों को पूर्वी एशियाई देश भेजा था। इसके लिए हर एक व्यक्ति से 10 लाख लाख रुपये वसूले थे।