Mumbai Hit And Run Case Congress Shivsena Ubt Lashes Out At Maharashtra Government News In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live

Mumbai Hit And Run Case Congress Shivsena Ubt Lashes Out At Maharashtra Government News In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live



विजय वडेट्टीवार, संजय राउत
– फोटो : ANI

विस्तार


महाराष्ट्र में पुणे के वर्ली में हिट एंड रन मामले में कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की सरकार को घेरा। उन्होंने राज्य सरकार और पुलिस पर इस मामले को दबाने की कोशिश करने का आरोप लगाया। कांग्रेस नेता के अलावा शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने भी इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी। संजय राउत ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस मामले में आरोपी को बचाया जा रहा है। 

वर्ली में हिट एंड रन मामले में कांग्रेस ने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा, “सरकार और पुलिस इस मामले को दबाने की कोशिश कर रही है। उसे (मुख्य आरोपी मिहिर शाह) गिरफ्तार नहीं किया गया, क्योंकि वह नशे में था और इसका खुलासा जांच के दौरान हो जाता। मैं कहूंगा कि पुलिस आरोपी को छिपा रही है। जब दो बार उसका टेस्ट किया गया और उसके खून के नमूने में शराब नहीं पाया गया, तब उसे पुलिस के सामने पेश किया गया। मैं इस मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग करता हूं।”

शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने भी इस मामले में राज्य सरकार को घेरा। उन्होंने कहा, “यह कोई मामूली केस नहीं है। सरकार आरोपी को बचाने की कोशिश कर रही है। आप आरोपी के पिता का आपराधिक रिकॉर्ड देख सकते हैं। मुंबई पुलिस को अब अंडरवर्ल्ड गिरोह के साथ उसके संबंधों की जांच करनी होगी। उन्हें यह जांच करनी होगी कि वह (आरोपी के पिता) अपनी संपत्तियों और ऐसी फैंसी कारों को कैसे खरीद पा रहा है। वह मुख्यमंत्री का करीबी कैसे बना, इसकी भी जांच होनी चाहिए। आरोपी नशे में था और यह मेडिकल रिपोर्ट में न आ जाए इस बात को छिपाने के लिए वह छिप रहा था। वह तीन दिन से कहीं छिपा हुआ था। जिस तरह से उसने एक निर्दोष महिला को कुचल कर मार डाला वह अमानवीय है। ऐसे लोगों को जेल से रिहा नहीं करना चाहिए।”

क्या है मामला

मुंबई के वर्ली इलाके में रविवार को एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने एक स्कूटर को टक्कर मार दी थी। इस घटना में एक महिला की मौत हो गई। कार मिहिर शाह चला रहा था। पुलिस को शक है कि मिहिर घटना के समय नशे में था। आरोपी अभी फरार है। उसे ढूंढने के लिए लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया गया है।

पुलिस ने बताया कि मिहिर शाह ने घटना वाली रात जुहू के एक बार में शराब पी थी। घर जाते समय उसने चालक से उसे लॉन्ग ड्राइव पर ले जाने को कहा। कार वर्ली आई तो मिहिर ने जोर देकर कहा कि वाहन को वह चलाएगा। इसके बाद तेज रफ्तार कार ने कुछ देर बाद एक दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी। दोपहिया वाहन पर कावेरी नखवा और उनके पति प्रदीप नकवा सवार थे। जो वर्ली के कोलीवाड़ा इलाके के निवासी थे।

दंपती मछुआरा समुदाय से थे। सुबह जब वे दोपहिया वाहन से काम पर जा रहे थे, तभी बीएमडब्ल्यू कार उनके वाहन से टकरा गई। इसके बाद दोनों हवा में उछल गए। कार का बोनट क्षतिग्रस्त हुआ। इसके बाद कार ने कावेरी को कुचल दिया। फिर आरोपी मौके से फरार हो गए। महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उनके पति प्रदीप को मामूली चोटें आईं।

 







Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
How May I Help You.
Scan the code
Vishwakarma Guru Construction
Hello Sir/Ma'am, Please Share Your Query.
Call Support: 8002220666
Email: Info@vishwakarmaguru.com


Thanks!!