राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ममता बनर्जी
– फोटो : एएनआई
विस्तार
भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा रविवार को शुरू हुई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ने देशवासियों को रथ यात्रा शुरूआत की शुभकामनाएं दी। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सभी को शुभकामनाएं दीं। वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे इस्कॉन द्वारा आयोजित रथ यात्रा में भाग लेंगी।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मैं भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा के अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं। आज देश-दुनिया के अनगिनत जगन्नाथ प्रेमी रथ पर विराजमान तीनों भगवत्स्वरूपों के दर्शन हेतु उत्साह-पूर्वक प्रतीक्षा कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इस महापर्व के अवसर पर महाप्रभु श्री जगन्नाथ से मैं सभी के सुख, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना करती हूं। जय जगन्नाथ।’’ राष्ट्रपति मुर्मू इस समय ओडिशा में हैं। वह रविवार दोपहर पुरी में रथ यात्रा में शामिल होंगी।
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर सभी को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा की शुरूआत पर बधाई दी। उन्होंने लिखा कि “पवित्र रथ यात्रा की शुरुआत पर बधाई। हम महाप्रभु जगन्नाथ को नमन करते हैं और प्रार्थना करते हैं कि उनका आशीर्वाद हम पर हमेशा बना रहे।” रथ यात्रा भगवान जगन्नाथ से जुड़ा एक त्योहार है।