तमिलनाडु बसपा प्रदेश अध्यक्ष की हत्या से मचा हड़कंप
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
तमिलनाडु में बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के अध्यक्ष आर्मस्ट्रांग की उनके घर के पास हत्या कर दी गई। बता दें कि चेन्नई के पेरांबूर में 6 लोगों की अज्ञात भीड़ ने बीएसपी प्रदेश अध्यक्ष की हत्या की है। फिलहाल पुलिस मामले में आरोपियों की तलाश कर रही है। जानकारी के मुताबिक ये वारदात सेम्बियम पुलिस के क्षेत्राधिकार में हुई है।
बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष के. आर्मस्ट्रांग की शुक्रवार को उनके घर के पास छह लोगों के एक समूह ने हत्या कर दी। चेन्नई पुलिस ने यह जानकारी दी। जानकारी के मुताबिक दोपहिया वाहन पर हमलावरों ने चेन्नई नगर निगम के पूर्व पार्षद आर्मस्ट्रांग पर पेरम्बूर में उनके घर के पास हमला किया और भाग गए।
वहीं इस हमले में बसपा नेता गंभीर रूप से घायल हो गए, पुलिस के मुताबिक अस्पताल ले जाते समय आर्मस्ट्रांग की मौत
(ये खबर अपडेट की जा रही है)